बिहार की बेटी जिसने जीता पूरे भारत का दिल । मैथिली ठाकुर- Maithili Thakur
बिहार की बेटी जिसने जीता पूरे भारत का दिल । मैथिली ठाकुर- Maithili Thakur। छोटी ही उम्र से संगीत में पारंगत बन चुकी बिहार की गायिका जिसने कई टेलीविज़न कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर सब का मन जीता, उनका परिचय किसी से चुपा नही है।
घर पर ही मिली संगीत की शिक्षा
बिहार के बेनीपट्टी, जिला-मधुबनी में जन्मी मैथिली ठाकुर का संगीत में प्रशिक्षण उनके माता पिता द्वारा ही हुआ। उनके पिता संगीत के शिक्षक है। पिता के सानिध्य में ही मैथली ने हिंदुस्तानी संगीत में प्रशिक्षण प्राप्त किया। मैथली के साथ उनके दो भाई ऋषभ और अयाची भी संगीत और बादन में प्रशिक्षित है। उनके दोनों भाइयों को अनेको विडियो में मैथिली ठाकुर के साथ परफॉर्म करते देखा गया है।
अनेक टीवी कायकर्मो में लिया भाग
मैथिली ने बहुत कम उम्र में ही प्रतिभा का प्रदर्शन करना सुरु कर दिया था। उनकी हुनर का लोहा कई बड़े बड़े गायक और संगीतकारों ने भी माना है।
मैथली ने कई टीवी शोज लिटिल चैंप्स, इंडियन आइडल जूनियर एवं राइजिंग स्टार जैसे कार्यक्रमो में हिस्सा लिया था। राइजिंग स्टार कार्यक्रम में उन्हें रनरअप भी घोषित किया गया था।
मैथिली की गायकी में बारीकी और दक्षता दोनों का मिश्रण है। उनकी मधुर आवाज किसी परिपक्व एवं प्रषिद्ध गायिका से कम प्रभावित नही करती।
बिहार की बेटी जिसने जीता पूरे भारत का दिल । मैथिली ठाकुर- Maithili Thakur
Youtube पर है लाखो सब्सक्राइबर

मैथिली ठाकुर के youtube अकॉउंट पर करीबन 17 लाख सब्सक्राइबर है। Youtube पर लगातार आते मैथिली के नए नए वीडियो खूब लोकप्रियता पा रहे है। मैथिली ठाकुर के प्रशंषको की संख्या लाखो में है। मैथिली ठाकुर के ऑफिसियल फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट में भी लाखो फॉलोवर्स है।
इतने कम उम्र में इतनी ख्याति और प्रसिद्धि कम ही लोगो को मिल पाता है। प्रतिभा के धनी ऐसे नव कलाकार कई प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे।
मैथिली को मधुबनी का ब्राण्ड अम्बेसडर भी बनाया गया है।
ऐसे ही रोचक और ज्ञान वर्धक अप्डेट्स के लिए विजिट करते रहे हमारा वेबसाइट muzikmantra.com
अगर आप भी रचनात्मक लेखनी के शौकीन है। हमसे अवयस्य ही संपर्क करे। हम अवस्य ही आपके लेखों, कविताओं और कहानियों को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करेंगे। हमारा ईमेल पता: [email protected]